
GOPALGANJ DESK – गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के बंगरी गांव के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका तो 14,37,940 रुपए बरामद किया गया. जिसके बाद पुलिस ने बरामद कैश को जब्त करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त अरेराज और गोपालगंज के रहने वाले है. वहीं पुलिस ने उनके पास से पैसा गिनने वाली मशीन भी बरामद किया है. तीनों की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव निवासी मरहूम अलाउद्दीन आलम का पुत्र सलमान अली,उचकागांव थाना क्षेत्र के नौतन हरैया गांव निवासी मरहूम सलाउद्दीन का पुत्र मेहरबान आलम और अरेराज ओपी निवासी स्व मदन मोहन पांडेय का पुत्र अनुराग आनंद के रूप में की गई है.वहीं कार्रवाई को लेकर जादोपुर थाने की पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के बंगरी गांव के पास वाहन जांच की जा रही थी.

इस बीच बंगरी बाइपास से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आ रहे थे. उनको रोककर जब तलाशी ली गई तो बैग में रखे 14,37,940 रुपया बरामद किया गया. बरामद रुपए को जब्त करते हुए पुलिस ने दोनों युवकों सलमान अली और मेहरबान आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान उनकी निशान देही पर एक अन्य अभियुक्त अनुराग आनंद को अरेराज से गिरफ्तार किया गया. जिसके पास से पैसा गिनने वाली मशीन बरामद की गई. सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि गिरफ्तार तीनों लोगों के बैक वर्ड फॉरवर्ड लिंक पर काम किया जा रहा है. वहीं पैसे किसने भेजे थे उस पर काम किया जा रहा है. हालांकि पूछताछ में पता चला है कि पैसे अनुराग आनंद ने इन्हें दिया था.

![]()

