CHHAPRA DESK – 16 वर्ष पुराने एक मामले में कोपा पुलिस ने एक उपमुखिया को बिना वारंट जारी हुए ही गिरफ्तार कर ली है. कोर्ट में पुलिस से कागज मांगा गया तो नहीं प्रस्तुत की गई. ऐसे में पिछले तीन दिनों से कोर्ट में संबंधित कांड के कागजात खोजा जा रहा है. गिरफ्तार एक कैदी को लेकर कोपा पुलिस तीन दिनों से हलकान है. कथित तौर पर कोर्ट में रेकार्ड नहीं मिलने के कारण कैदी को तीन दिनों से कोपा थाने में ही रखा गया है.

जबकि हिरासत में ले गए युवक के परिजन भी परेशान हैं. हिरासत में लिया गया युवक रिविलगंज थाने के सेमरिया का संजय राम बताया गया है।वह फिलहाल खैरवार पंचायत का उपमुखिया भी है. तीन दिनों पूर्व ही रिविलगंज पुलिस ने युवक को पकड़ कर कोपा थाने को सौंपा था।कोपा पुलिस के अनुसार युवक वर्ष 2006 में ही दर्ज एक प्राथमिकी में आरोपित है. उस मामले में फरार रहने के कारण ही युवक पर उसी वर्ष वारंट निकला था. पेशी नहीं होने पर कोर्ट ने कुर्की की भी कार्रवाई की थी।कोपा पुलिस के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक धारा 395 जैसे संगीन मामले का अभियुक्त हैं।जिसे थाने से जमानत नहीं मिल सकती.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
इस मामले में कोपा थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि रिविलगंज पुलिस ने एक युवक को पकड़ कर उनको सौंपा है. युवक 65/2006 का नामजद अभियुक्त हैं. हिरासत में लिया गया युवक संजय 3000 का इनामी अपराधी भी है.थाने से उसे छोड़ने का कोई प्रावधान ही नहीं है. उसे कोर्ट में दुबारा प्रस्तुत किया जाएगा.

![]()
