2022 में नियुक्त 96 पंचायत सचिव की सेवा हुई संपुष्ट ; डीएम की बैठक में लिया गया निर्णय

2022 में नियुक्त 96 पंचायत सचिव की सेवा हुई संपुष्ट ; डीएम की बैठक में लिया गया निर्णय

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आहुत बैठक में आज जिला में कार्यरत 96 पंचायत सचिव की सेवा संपुष्ट की गई. वर्ष 2022 में नवनियुक्त 108 पंचायत सचिवों ने सारण जिला में योगदान दिया था. जिन कर्मियों ने सेवा संपुष्टि के लिये आवश्यक कंप्यूटर दक्षता परीक्षा एवं हिंदी टिप्पण परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है उन सभी 96 कर्मियों की सेवा संपुष्ट कर दी गई. शेष कर्मियों द्वारा आवश्यक कंप्यूटर दक्षता परीक्षा / हिंदी टिप्पण परीक्षा उत्तीर्ण नहीं होने के कारण उनकी सेवा फिलहाल संपुष्ट नहीं हुई है. परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत उनकी सेवा संपुष्टि पर निर्णय लिया जायेगा.

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सभी पंचायत सचिवों के ससमय वेतन भुगतान हेतु समय से आवंटन की अधियाचना जिला पंचायतराज पदाधिकारी के यहाँ भेजने का निदेश दिया. जिला पंचायतराज पदाधिकारी को समय से सभी प्रखंडों से आवंटन की अधियाचना प्राप्त कर आवंटन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया. बैठक में उपविकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद आदि उपस्थित थे.

Loading

79
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़