
CHHAPRA DESK – श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर सारण जिला अवर प्रादेशिक नियोजनालय के द्वारा 9 अगस्त को प्रातः 11:00 से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय बाजार समिति, छपरा कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार-सह-मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस बात की जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर में नियोजक vision India services Pvt Ltd, Noida द्वारा Community Service Officer (CSO)के रिक्त 200 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. नियोजन कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 12th, स्नातक, ITI उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.

रोजगार के इच्छुक परुष अभ्यर्थी इस विशेष नियोजन कैम्प में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं.
आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच अनुमान्य होगा. चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के रूप में 19000 रुपये + PF+ESIC मिलेगा तथा कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण बिहार होगा. रोजगार के इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी इस नियोजन कैम्प में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं.

इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड के साथ आएंगे. नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो. नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है. कोई भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है. वैसे नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी.

![]()

