
CHHAPRA DESK – सारण पुलिस ने एकमा थानांतर्गत बिशुनपुरा गांव से अपहृत एक युवक को सकुशल बरामद कर उस मामले का सफल उद्भेदन करते हुए 24 घंटे के अंदर अपहर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि एकमा थानान्तर्गत ग्राम बिशुनपुरा कलां निवासी माहिल कुमार, पिता-विगन प्रसाद का अपहरण करने की घटना घटित हुई. इस संबंध में इनके परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर एकमा थाना कांड संख्या-297/24, 16 अगस्त को दर्ज कर घटना के उद्भेदन एवं अपहृत की सकुशल बरामदगी हेतु एकमा थाना द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

एकमा थाना द्वारा उक्त घटना का सफल उद्भेदन करते हुए अपहरणकर्ता सिवान जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के निख्ती कलां निवासी बंटी सिंह को गिरफ्तार कर अपहृत माहिल कुमार को सिसवन थाना, सिवान से सकुशल बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में यह बात प्रकाश में आई है कि अपहृत माहिल कुमार बंटी सिंह के लिए Online App में काम करता था. माहिल कुमार के द्वारा बंटी सिंह का मोबाईल / लैपटॉप तथाकथित रूप से कुछ दिन पहले किसी को लाइनिंग करके छिनवाया गया था. जिसमें बंटी सिंह का Online App का डीटेल और पैसा था.

मोबाईल/लैपटॉप को प्राप्त करने के नीयत से बंटी सिंह के द्वारा अपहृत को शाम 04.00 बजे एकमा हाई स्कूल के पास हेलमेट लेकर बुलाया गया एवं वहीं से उक्त अपहृत को जबरदस्ती अपने साथ घर ले जाकर कैद कर दिया गया था. जहां रिहाई के बदले मोबाईल/लैपटॉप की मांग की जा रही थी. इस टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी पु०नि० उदय कुमार, थानाध्यक्ष एकमा थाना, पु०अ०नि० शंकर दास, प्र०पु०अ०नि० कुणाल कुमार, एकमा थाना एवं थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

![]()

