25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी पुलिस अवर निरीक्षक के पद के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा

25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी पुलिस अवर निरीक्षक के पद के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा

CHHAPRA DESK – पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा छपरा शहर के 25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 18 जनवरी एवं 21 जनवरी को दो-दो पालियों में होगी. जिसको लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की है. उन्होंने बताया कि प्रत्येक पाली में 13296 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर 25 स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, 11 जोनल दंडाधिकारी सह समन्वय प्रेक्षक, 4 उड़नदस्ता दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक निर्धारित है. प्रथम पाली के परीक्षार्थी 9:30 AM की अवधि में तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थी अपराह्न 02:00 बजे तक प्रवेश पास सकेंगे.

Add

परीक्षा केंद्र पर जैमर के साथ सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से होगी निगरानी

परीक्षा को लेकर जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर लगेगा. वहीं जैमर के साथ ही परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से निगरानी होगी. प्रत्येक अभ्यर्थी के प्रवेश के समय एवं परीक्षा के दौरान फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराई जाएगी. साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक हाजिरी भी बनवाईं जाएगी. परीक्षा केंद्र के 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी. वहीं, परीक्षा केंद्र के आसपास साइबर कैफे/फोटो कॉपी की दुकानें परीक्षा अवधि में बंद रहेंगी.

परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाना रहेगा वर्जित

परीक्षार्थी का किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गजट या घड़ी के साथ प्रवेश वर्जित रहेगा. प्रत्येक परीक्षा कक्ष में केंद्राधीक्षक दीवालघड़ी की व्यवस्था करेंगे.

Loading

81
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़