ढाई सौ PTC प्रशिक्षुओं की भोजन करने के बाद बिगड़ी तबीयत ; किचन में रसोई के पास मिली सल्फास की पुड़िया

ढाई सौ PTC प्रशिक्षुओं की भोजन करने के बाद बिगड़ी तबीयत ; किचन में रसोई के पास मिली सल्फास की पुड़िया

SUPAUL DESK – बिहार के सुपौल में भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 12वीं एवं 15वीं बटालियन में ट्रेनिंग के लिए आए लगभग 250 जवानों का खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई. सभी जवानों का वीरपुर अनुमंडल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर जवानों ने खाना खाया, जिसके बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. जवानों को उल्टी और दस्त की समस्या हो रही है. रात नौ बजे तक लगभग 250 जवानों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया है. मामले की जानकारी मिलने पर भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार और वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने मौके पर पहुंचकर जवानों से उनका हाल-चाल जाना.

खराब खाने को लेकर जवानों ने की थी शिकायत

जवानों के भीड़ के बीच एक ट्रेनिंग के जवान मुकेश कुमार ने बताया कि लगातार ट्रेनिंग के दौरान खाना खराब मिल रहा था. इस खाने का लगातार जवानों द्वारा विरोध किया जा रहा था. आज खाना खाने के बाद ट्रेनिंग कर रहे जवान की अचानक से तबीयत बिगड़ने लगी. सके बाद जब किचन में पहुंचे, तो खाना बनाने की जगह पर सल्फास की पुड़िया मिली. जवानों की तबियत बिगड़ने का सिलसिला अभी भी जारी है.


उपचार के क्रम में जवानों ने किया हंगामा

उपचार के दौरान मात्र एक चिकित्सक होने के कारण इलाज में देरी को लेकर जवानों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया. जवानों का कहना था कि इतने बड़े अस्पताल में मात्र एक चिकित्सक के द्वारा इलाज किया जा रहा है. ये इलाज होते होते सुबह हो जाएगा. इतने समय में किसकी जान बचेगी और कौन रहेगा ये कहना मुश्किल है. कई जवानों ने बताया कि अस्पताल में किसी भी दवाई की सुविधा नहीं है. सभी दवा खरीदकर लाना पड़ रहा है. इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीएम ने कहा कि फूड प्वॉइजनिंग का मामला है. इलाज किया जा रहा है, स्थिति सामान्य है. मैं अभी यहां बना हुआ हूं.

Loading

47
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़