CHHAPRA DESK- श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के द्वारा छपरा शहर के साढा बाजार समिति मोहल्ला स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार-सह- मार्गदर्शन शिविर का आयोजन 28 एवं 29 नवंबर को प्रातः 11:00 से शाम 4:00 बजे अपराह्न तक किया जाएगा. इस बात की जानकारी देते हुए सारण जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने बताया कि इस रोजगार मेला में अप्रेंटिस ट्रेनिंग एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए युवा शक्ति फाउंडेशन (मदर सन ग्रुप) नियोक्ता कंपनी 28 नवंबर 2023 को भाग लेगी एवं युवा शक्ति फाउंडेशन

(आइल जिन इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड) नियोक्ता कंपनी 29 नवंबर 2023 को भाग लेगी. अप्रेंटिस ट्रेनी पद के लिए न्यूनतम उम्र 18 से 26 वर्ष, सैलरी 11500 से 13500 /= 8 घंटे की ड्यूटी एवं ओवर टाइम डबल प्रति घंटा, इनका योग्यता 10th, 12th, आईटीआई, डिप्लोमा होगा. सैलरी योग्यता के अनुसार दिया जाएगा. सभी पदों के लिए अन्य सुविधाएं भी हैं. खाना एवं रहना रियायती दर पर दिया जाएगा. इनका कार्यस्थल नोएडा उत्तर प्रदेश होगा.

इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड के साथ आएंगे. इस एक दिवसीय रोजगार-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन नियोजनालय में हो. नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है. कोई भी अभ्यर्थी घर बैठे अपना निबंधन इस पोर्टल के माध्यम से कर सकता है. साथ ही अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय में भी ऑनलाइन निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है.

![]()

