29वीं वाहिनी के कमांडेंट एवं एएसपी ने हार्डकोर सक्रिय नक्सली को किया गिरफ्तार

Gaya Desk – गया मे गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल 29 वीं वाहिनी के कमांडेंट श हरे कृष्ण गुप्ता एवं औरंगाबाद एएसपी अभियान मुकेश कुमार के निर्देश पर बी कंपनी काला पहाड़ के कंपनी कमांडर लोकेश कुमार, एसएसबी जवान,टंडवा थाना के सहायक उप निरीक्षक कृष्णा राय, थाना हुसैनाबाद जिला पलामू के सब इंस्पेक्टर अजित कुमार यादव के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कई घटनाओं को अंजाम देने वाले हार्डकोर सक्रिय नक्सली नवीन राम उर्फ नरेश राम को बेनी गाँव थाना टंडवा से धर दबोचा गया.

पकड़े गए नक्सली पर थाना हुसैनाबाद जिला पलामू (झारखण्ड) कांड संख्या 86/21 मे वांटेड था. हुसैनाबाद सब इंस्पेक्टर अजित कुमार यादव ने बताया कि क्त नक्सली पर हत्या करने का आरोप और ईट भट्टा मालिक से रंगदारी मांगने तथा पुलिस बल पर अवैध हथियार से फायरिंग करने का आरोप है. जिले में भय बना कर धमकी देना और लेवी वसूलने का कार्य किया करता था तथा पहाड़ी इलाकों झारखंड और बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोगों में इसके नाम से काफी दहशत का माहौल बना रहता था उसने कई अहम जानकारी दी है जिससे नक्सल गतिविधियों की रोकथाम में पुलिस को मदद मिलेगी.

कई तरह से पूछताछ के दौरान अपने कई कांडों में संलिप्तता भी स्वीकार किया हैं. एसएसबी के जवानों ने नक्सली नविन राम उर्फ नरेश राम को हुसैनाबाद थाना के सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार यादव को टंडवा थाना मे सुपुर्द किया गया है.

साभार – धीरज गुप्ता

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़