CHHAPRA DESK – सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत भादपा गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां 4 वर्षीय मासूम की कुएं में फेंक कर हत्या किया गया है, ऐसा परिवार वालों का आरोप है. इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में एक किशोरी, उसकी मां एवं भाई को हिरासत में ले रखा है. जिसने पूछताछ की जा रही है. मृत मासूम की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के भादपा गांव निवासी रविंद्र सिंह के 4 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में की गई है. इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने कुएं से शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

1 वर्ष पहले भी परिवार के एक बच्चे की उसी कुएं से बरामद की गई थी लाश
इस घटना के विषय में विशेष जानकारी देते हुए मृतक के पिता रविंद्र सिंह ने बताया कि 22 जून को उनके भगीना अंकित कुमार सिंह का भी शव उसी कुएं बरामद किया गया था. उन्हें आशंका है कि उस मौत के पीछे भी उनके पड़ोसियों का ही हाथ रहा होगा. फिलहाल यह जांच का विषय है. वहीं पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

11 अगस्त को पड़ोस की एक लड़की के साथ निकला था
अमृत मासूम के परिवार वालों के अनुसार 11 अगस्त को पड़ोस की ही एक लड़की भिलाई उसे साथ लेकर गई थी गांव वालों से देखा भी था जिसके बाद रात तक वह बच्चा घर नहीं लौटा तो घर वाले इस खोज में लगे थे उसे दौरान की गई तो वह कुछ सही जवाब नहीं दे पाई और परिवार वाले परेशान रहे इसी बीच आज कुएं में बच्चों के शो होने की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया इस मामले में मृत्यु बच्चों के पिता के द्वारा बच्चों की हत्या करने की आशंका भिलाई उसकी मां पुष्प एवं उसके पिता छोटा सहित उसके भाई गोदान पर भी लगाया जिसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले रखा है और पूछताछ की जा रही है.

![]()

