
CHHAPRA DESK – छपरा शहर में नशा करने के लिए आपको देसी विदेशी शराब के साथ गांजा और स्मैक भी आसानी से मिल जाएगा. गांजा और स्मैक की बात करें तो यह कुछ ज्यादा ही सुलभ है. हालांकि इन पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन भी पूरी तरह तैयार है. आज एक सब इंस्पेक्टर सादे वर्दी में एक अन्य पुलिस कर्मी को लेकर स्मैक खरीदने पहुंच गया. स्मैक की कीमत ₹500 पुड़िया बताई गई और तय होने के बाद दो युवक गांधी विद्यालय के समीप पुड़िया देने पहुंचे. जब साढे वर्दी में मौजूद सब इंस्पेक्टर के द्वारा ₹500 का नोट उसे थमाया गया और उसके द्वारा कागज की एक पुड़िया दी गई. इतनी देर में पुलिस द्वारा बिछाए गए जाल में एक कारोबारी फंस गया.

जबकि दूसरा भाग निकला. इतनी देर में स्मैक की पुड़िया देने पहुंचे कारोबारी और सब इंस्पेक्टर के बीच हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई. इतनी देर में दूसरे पुलिसकर्मी की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उस दौरान उक्त कारोबारी का सिर फट गया. वहीं मारपीट में सब इंस्पेक्टर को भी चोटें आई. तब दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. गिरफ्तार कारोबारी भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रतनपुरा मोहल्ला निवासी गुड्डू प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र विजय प्रसाद बताया गया है.

तलाशी के दौरान उसके पास से आठ पुड़िया स्मैक और 1600 रुपये नकद बरामद किए गए. पुलिस ने जब्त सामान को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. छापामारी टीम में एसआई अंकित कुमार, होमगार्ड जवान सुभाष कुमार और अनुप कुमार शामिल थे. बता दें कि जिले में गंजेरी और नशेड़ियों ने चोरी और छिनतई की घटनाओं में काफी इजाफा कर रखा है. वहीं स्मैक के नशें के कारण युवा पीढ़ी भी बर्बाद हो रही है.

![]()

