6 दिन पूर्व युवक की हत्या मामले में अब तक हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ कार्यालय पहुंच एसएसपी से लगाई गुहार

6 दिन पूर्व युवक की हत्या मामले में अब तक हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ कार्यालय पहुंच एसएसपी से लगाई गुहार

 

CHHAPRA DESK –  बीते 27 अप्रैल को सारण जिला के कोपा थाना क्षेत्र में हत्या कर फेंके गए युवक के शव के मामले में 6 दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने और हत्यारों के विषय में कोई जानकारी नहीं मिलने से आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने आज एसएसपी कार्यालय पहुंचकर हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी से गुहार लगाई है. इस मामले में मृतक के माता-पिता और दर्जनों की संख्या में मौजूद महिला एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा बताया गया कि बीते 27 अप्रैल की सुबह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवाड़ी गांव स्थित खंडा चंवर में हत्या कर फेंके गये राहुल कुमार ठाकुर का शव पुलिस ने बरामद किया था. लेकिन 6 दिन बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है. हत्यारे कौन है ? इसकी जानकारी ना तो उन्हें है और ना ही पुलिस को है. ऐसी स्थिति में उन लोगों ने एसएसपी से मिलकर हत्यारों की शीध्र गिरफ्तारी की मांग की है.

 

चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर चंवर में फेंका गया था शव

बताते चले कि बीते 27 अप्रैल की अल सुबह जिले के कोपा थाना अंतर्गत रेवाड़ी गांव स्थित चंवर से स्थानीय निवासी शिवचरण ठाकुर के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ठाकुर का शव बरामद किया गया था. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया. उक्त हत्या मामले में परिवार वालों को भी हत्या के कारणों की जानकारी नहीं है.

Add

 

इस घटना के संबंध में परिवार वालों के अनुसार राहुल शनिवार की संध्या 5:00 बजे घर से निकला था. जिसके बाद वापस नहीं लौटा और परिवार वाले उसकी खोजबीन कर रहे थे. बताया जा रहा है कि उसके गले और शरीर पर चाकू के जख्म के अनेक निशान बने थे. 6 दिन बीतने के बाद उस मामले में कोई सुराग नहीं मिलने को लेकर परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी से गुहार लगाई है.

 

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़