69 नीलगाय/घोड़पड़ास को वन विभाग के शूटरों ने मार गिराया ; किसानों को मिली राहत

69 नीलगाय/घोड़पड़ास को वन विभाग के शूटरों ने मार गिराया ; किसानों को मिली राहत

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत मशरक प्रखंड क्षेत्र में किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे नीलगाय/घोड़पड़ास के आतंक से राहत दिलाने के लिए प्रशासन की पहल पर वन विभाग के ट्रेंड शूटरों की टीम ने अभियान चलाया. जिले से आए पंजीकृत और प्रशिक्षित शूटरों ने मशरक के बहरौली और अरना में अभियान चलाकर 69 नीलगाय/घोड़पड़ास को मार गिराया. मौके पर वन परिसर पदाधिकारी अमन कुमार, शूटर नवाब शफत अली खां, वन विभाग के गार्ड राहुल कुमार, बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह, अरना से मुखिया अनिल ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहें.

बहरौली पंचायत के मुखिया अजीत सिंह ने बताया कि नीलगाय/घोड़पड़ास के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था. किसान रात भर खेतों की रखवाली करने को मजबूर थे. फिलहाल इस कार्रवाई के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है. वहीं स्थानीय मुन्ना सिंह, रंजीत सिंह, शहाबुद्दीन, मुकुल सिंह, शशि भूषण सिंह समेत अन्य कई लोगों ने बताया कि एक दिन ही अभियान चलाने से नहीं होगा, यह अभियान पंचायतों में कम से कम दो या तीन दिन चलाना चाहिए जिससे सभी नीलगाय/घोड़पड़ास का आतंक का खात्मा हो सके.

Loading

69
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़