ट्रक में ऊपर भरा था भूसा नीचे से निकला 71 कार्टन विदेशी शराब ; ट्रक जब्त कर एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रक में ऊपर भरा था भूसा नीचे से निकला 71 कार्टन विदेशी शराब ; ट्रक जब्त कर एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CHHAPRA DESK –  सारण पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 71 कार्टन विदेशी शराब के साथ एक ट्रक को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि सारण पुलिस द्वारा ज़िले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सिवान, एकमा एवं कोपा के रास्ते होते हुए एक शराब लदा ट्रक उमधा चौक होते हुए पटना की ओर जाने वाला है.

उक्त सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उमधा चौक पर सघन वाहन चेकिंग के क्रम में ट्रक को रोक कर तलाशी लिया गया. तलाशी के क्रम में पाया गया कि ट्रक में भूसा भरा बोरा के नीचे विदेशी शराब छुपाया हुआ है. विदेशी शराब को ट्रक के साथ जब्त कर 01 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. इस सम्बन्ध में मुफ्फसिल थाना काण्ड संख्या – 398/24 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि0 दर्ज कर काण्ड में संलिप्त

अन्य शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी हेतु गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त गुजरात के बनासकांठा जिलांतर्गत वॉव थाना क्षेत्र के जोर्डियाली गांव निवासी तमाशी भाई कुमार का पुत्र सुभान भाई है. जिससे पूछताछ की जा रही है. एसपी ने बताया कि जब्त कुल शराब की मात्रा 5832 लीटर है. वहीं ट्रक के साथ दो मोबाइल भी जब्त किया गया है.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़