88 वर्षों बाद रेल मार्ग से जुड़ा कोशी औऱ मिथिलांचल ; ताली बजाकर किया गया ट्रेन का स्वागत

Chhapra Desk – मिथिलांचल के एकीकरण होने का ऐतिहासिक दिन निर्मली में ताली बजाकर लोगों ने किया ट्रेन का स्वागत कोसी के कछार पर सिटी सुनकर बुजुर्गों के चेहरे पर दिखी मुस्कान.1934 के प्रलयंकारी भूकंप में ध्वस्त ध्वस्त कोसी में ट्रेन का परिचालन आज 88 वर्षों के बाद शुरू हो गया है. आज झंझारपुर से रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया जो निर्मली के रास्ते होते हुए सहरसा तक जाएगी.

88 वर्षों से विभक्त मिथिलांचल यूं तो 6 जून 2003 को श्रद्धय अटल बिहारी वाजपेई द्वारा रखे गए शिलान्यास के बाद एनएच 57 के जरिए कुछ साल पहले जुड़ गया था लेकिन ट्रेन के मामले में यह इलाका आज भी पिछड़ा रहा लेकिन आज ट्रेन का परिचालन शुरू होते ही पूरी तरीके से मिथिलांचल का एकीकरण हो गया है.

कई ऐसे बुजुर्ग है जो 1934 के भूकंप में ट्रेन को ध्वस्त होते देखा था. ऐसे कई लोग हैं जिनके चेहरे पर आज खुशियां देखने लायक थी कोसी की तबाही के बीच ट्रेन का परिचालन काफी अहम माना जाता है. इस इलाके में ट्रेन का परिचालन शुरू होते ही व्यापार भी लोगों की दिन दूनी और रात चौगुनी हो जाएगी.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़