Chhapra Desk – बिहार में अफसर शाही चरम पर है जब स्पीकर की बात एक थानेदार नही सुन रहा है तो इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आमलोगों की स्थिति क्या होगी. सत्ता पक्ष के घटक दल आपस मे ही उलझे हुए है. मुख्यमंत्री स्पीकर की बात नही मानते जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नही है. उपयुक्त बातें राजद समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में स्थानीय टेहटी में एक सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी याद ने कही. उन्होंने मुकेश साहनी पर चुटकी लेते हुए कहा कि विधानसभा में मैंने उन्हें समझाया था परन्तु वे नही माने अब उनका रिचार्ज खत्म हो गया है. उपस्थित जनसमूह से उन्होंने अनुरोध किया कि आप अपने प्रतिनिधि पर दबाव बनाए की बिहार के विकास के लिए राजद को मजबुत करे.

सभा को स्थानीय विधायक जितेंद्र राय ने संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई जन बल तथा धनबल के बीच है अब फैसला प्रतिनिधियों को करना है कि वे विकाश की रास्ता चुनते है कि नही. वहीबिहार मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथलेश राय ने कहा कि इस बार छपरा के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि अपना मन बना चुके है कि तेजस्वी यादव के हाथों को मजबुत किया जाए ताकि बिहार का विकास हो सके. राज्य सरकार के नाकामियों का परिणाम इस बार के चुनाव में उसे भोगना पड़ेगा. परसा विधायक छोटे लाल राय ने कहा कि सभी लोग जात पात से ऊपर उठकर राजद प्रत्यासी को अपना प्रथम वरीयता का वोट दे.

गरखा विधायक सुरेंद्र राम ने कहा कि कमजोर तबकों की रक्षा तभी हो सकती है जब राजद मजबुत होगा इसलिए आप सभी लालु जी के सपने को साकार करे वही माझी विधायक ने कहा कि सारण के प्रतिनिधि इस बार बदलाव जरूर करेंगे. सभा को राजद जिलाध्यक्ष सुनिल राय चेतन आनद पूर्व विधायक रणधीर सिंह बनियापुर विधायक केदार सिंह मुख्य पार्षद ललन राय ने संबोधित किया. इस अवसर पर विष्णु गुप्ता प्रतिमा कुशवाहा प्रीतम यादव सहित हजारो जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
![]()
