छपरा में फांसी लगाकर युवक ने किया खुदकुशी ; पेड़ से लटकता मिला शव

Chhapra Desk – सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर गांव में एक युवक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया.  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. मृत युवक की पहचान भोजपुर जिले के बरहरा थाना क्षेत्र के लाला टोला गांव निवासी स्वर्गीय चंदेश्वर राय के 17 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक रिविलगंज थाना क्षेत्र के समसुद्दीनपुर गांव में अपने मामा शंकर राय के यहां रह कर ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था.

स्थानीय लोगों की माने तो युवक की शादी उस उसकी प्रेमिका से सेट हो गया. किसी बात को लेकर उसकी प्रेमिका ने करीब 15 रोज पहले आत्म हत्या कर ली थी. तब से युवक शोक में था. जिसके बाद आज उसका शव गांव स्थित एक पेड़ से लटकते हुए पाया गया है. सूचना के बाद रिविलगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. वही इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़