हत्या, लूट व डकैती कांडो का करें शीध्र निष्पादन : सारण एसपी

Chhapra Desk – सारण एसपी संतोष कुमार ने समाहरणालय सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया. अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपराध ग्रस्त क्षेत्रों को चिन्हित कर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी अंचल पुलिस निरीक्षकों को वाहन चोरी, गृहभेदन आदि कांडों में उद्भेदन, गिरफतारी, बरामदगी में सक्रिय भागीदारी हेतु निर्देशित किया.

साथ ही जिला स्तर पर टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा टीम बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. वहीं जेल से छूटे महत्वपूर्ण कांडो के अपराधकर्मियों पर नजर रखने एवं प्रत्येक सप्ताह थाने में उनकी हाजिरी लगाने हेतु निर्देश दिया गया. वहीं बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को पुरस्कृत करने एवं लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए निर्देशित किया गया.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़