छपरा में गैरमजरूआ जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार

Chhapra Desk –  छपरा जिले के पंचपतरा गांव में देर शाम दो पक्षों के विवाद में दोनों पक्षों के तरफ से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए. जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहीं गंभीर रूप से जख्मी एक महिला एवं पुरुष को छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

गंभीर रूप से जख्मी में एक पक्ष से पंचपतरा गांव निवासी सर्वदेव सिंह का 35 वर्षीय पुत्र शशि भूषण सिंह एवं दूसरे पक्ष से रामजी सिंह की पत्नी विमला देवी शामिल है. गंभीर रूप से जख्मी दोनों का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है. इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के ऊपर लाठी डंडा और धारदार हथियार से मारे जाने की बात बताई गई हालांकि समाचार परिसर तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी.

वही गंभीर रूप से जख्मी दोनों का सदर अस्पताल में सिटी स्कैन कराया गया. फिलहाल उपचार जारी है. वह इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़