छपरा के मशरक में भूमि विवाद को लेकर महिला की पीटकर हत्या

Chhapra Desk –

छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगौली गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का अंत्य परीक्षण हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.

मृत महिला मशरक थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी नारद की 57 वर्षीय पत्नी शांति देवी बताई गई है. इस घटना के विषय में मृत महिला के परिजनों ने बताया कि पड़ोसी से वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा है. उसी में सुबह में झाड़ू लगा रही महिला को लाठी से मार मौत के घाट उतार दिया गया है.

वहीं इस मामले में थाना पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है. इस घटना के बाद परिजनो का रो रो कर हाल बेहाल है. वही मसरख थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. हालांकि इस घटना के बाद दोनों पड़ोसियों में तनाव बना हुआ है.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़