छपरा के सरकारी स्कूल में शिक्षकों ने मर्यादा को किया तार-तार ; उनकी भद्दी-भद्दी गालियां वायरल होने से गिरी विद्यालय की गरिमा

Chhapra Desk छपरा जिले के एक सरकारी स्कूल के गालीबाज शिक्षकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके कारण उस विद्यालय की गरिमा खंडित हुई है. वहीं शिक्षकों की भद्दी भद्दी गालियां शिक्षा की मर्यादा को तार-तार करते नजर आ रही है. मामला जिलज के अमनौर प्रखंड के धोलाही कैथल मध्य विद्यालय का है.

जहां पर दो शिक्षक आपसी विवाद में मारपीट करते हुए एक-दूसरे पर गालियों की बौछार करने लगे. शिक्षकों के मारपीट और गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मारपीट कर रहे शिक्षकों की पहचान मोहन सिंह और मो. शहजाद के रूप में हुई है.

आपसी वर्चस्व को लेकर भिड़े दोनो शिक्षक

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विद्यालय में पूर्व से शिक्षकों के दो गुट के बीच तनातनी चलती रही है. इससे पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुके हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर शिक्षकों और बुद्धिजीवियों के पहल पर समझौता हो गया है. मंगलवार को वरीय शिक्षक मोहन सिंह द्वारा मोहम्मद सहजाद को समय पर आने के लिए टोका गया तो मोहम्मद सहजाद और मोहन सिंह के बीच बकझक होने लगी.

आपस में कहासुनी देखते-देखते मारपीट का रूप धारण कर लिया. विद्यालय परिसर में दो शिक्षक आपस में लड़ते रहे और छात्र दर्शक बन पूरे नज़ारे को देख रहे थे. पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है. फिलहाल दोनों शिक्षकों द्वारा स्थानीय अमनौर थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस जांच कर रही है.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़