मॉब लिंचिंग का शिकार होने से बचा बाइक चोर ; पोल में बांधकर हुई जमकर पिटाई ; मास्टर चाबी बरामद

CHHAPRA DESKछपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत श्यामचक पेट्रोल पंप के समीप बाइक चोरी कर भाग रहे एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया. जिसके बाद पोल से बांधकर उसकी जमकर पिटाई के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले किया गया. इस दौरान बाइक चोर के पास से मास्टर चाबी भी बरामद की गई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत ब्रह्मपुर मोहल्ला निवासी जितेंद्र यादव श्यामचक पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आया और अपनी अपाची बाइक सड़क किनारे खड़ी कर जैसे ही नर्सिंग होम के अंदर प्रवेश किया तब तक उसने देखा कि एक युवक उसकी बाइक पर बैठकर उसका लॉक तोड़ रहा है.

जब तक वह नर्सिंग होम से बाहर निकलता तब तक वह युवक बाइक को स्टार्ट कर सड़क पर आ चुका था. तब तक उसने दौड़ कर बाइक चोर को पकड़ लिया. इतनी देर में वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और उस बाइक चोर को पोल से बांधकर जमकर जमकर धुनाई शुरू हो गई. धुनाई के दौरान वह चोर अपना नाम और पता बदलते रहा. वहीं सूचना के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक चोर को पोल से खोलकर उपचार कराने के लिए सदर अस्पताल ले गई. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

5 बाइक और दो ट्रैक्टर हो चुकी है चोरी

श्यामचक मोहल्ला निवासियों का कहना था कि पेट्रोल पंप व नर्सिंग होम के समीप से 5 बाइक और दो ट्रैक्टर की चोरी हो चुकी है. मोहल्ले वासी भी चोरी की घटनाओं से काफी परेशान थे. तब तक बाइक चोर रंगे हाथ धरा गया. जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई की गई. हालांकि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो वह चोर मॉब लिंचिंग का शिकार हो सकता था.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़