छपरा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बच्चा एवं एक बच्ची समेत तीन की मौत परिजनों में कोहराम

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क दुर्घटनाओं में एक बच्चा एवं एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई. जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव स्थित एनएच 331 पर अज्ञात बाइक की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि कल्याण पुर निवासी विरंजन प्रसाद की बेटी रानी कुमारी अपने मां के साथ घर से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सहाजितपुर बाजार पर जा रही थी, तभी कल्याण पुर एनएच 331 पर किसी अज्ञात बाइक ने धक्का मार दिया. जहां वह बच्ची गिर गई और आनन फानन में लोगो ने उसे भगवानपुर अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वहीं दूसरी घटना में इसुआपुर थाना अंतर्गत मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन के धक्के से 5 वर्षीय आर्यन कुमार की मौत हो गई. मृत आर्यन इसुआपुर थाना क्षेत्र के पकडीला गांव निवासी प्रेम कुमार यादव का पुत्र बताया गया है. उसकी मौत की सूचना मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया. वही इसुआपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं तीसरी घटना में शौच करने जा रहे हैं एक वृद्ध की मौत बाइक के धक्के से हो गई.

मृतक एकमा थाना क्षेत्र के एकाढ़ी गांव निवासी स्वर्गीय शिवदयाल सिंह का 60 वर्षीय पुत्र सालिक सिंह बताए गए हैं. दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं परिजनों में कोहराम मचा रहा. जिसके बाद संबंधित थाना ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया.

Loading

Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़