छपरा में तेज आंधी-तूफान में करकटनुमा घर के ढहने से दबकर महिला की हुई मौत

CHHAPRA DESK – सारण जिले गुरुवार को तेज आंधी पानी एवं गरज के साथ छींटे पड़े। जिसके कारण छिटपुट घटनाएं भी हुई. वहीं कई घरों के छत उड़ गए तो कई पेड़ भी गिर गयज हैं. इस दौरान के तरैया थाना क्षेत्र के फेनहरा गद्दी गांव में गुरुवार की दोपहर आए आंधी-तूफान में एक करकटनुमा घर का करकट उड़ कर आंगन में खड़ी महिला के सिर पर जा गिरा।जिससे चोटिल महिला की मौत हो गई.

मृतिका सोनालाल प्रसाद की 32 वर्षीया पत्नी मानती देवी है. जो अपने पति को झोपड़ी से निकाल कर सुरक्षित जगह पर करने जा रही थी. जैसे ही घर के आंगन में पहुंची घर का करकट उड़ कर उसके सर पर गिर गया।जिससे महिला गिर गई. परिजन आनन फानन में रेफरल अस्पताल तरैया लाया। जहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

21 दिन पूर्व ही मृत महिला के पति का कट गया था पैर

यह दुर्भाग्य ही है कि मृतिका मानती देवी के पति सोनालाल प्रसाद का एक पैर कट गया है. जो घर पर घायल अवस्था में पड़े हुए है. जिन्हे मानती बचाने गई थी. 28 अप्रैल को सोनालाल प्रसाद मसरख में हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

जिनका उपचार के दौरान एक पैर काटना पड़ा था और आज गुरुवार को आंधी में महिला की मौत हो गई. मृतिका के तीन छोटे छोटे बच्चे कुंदन, कृष्णा एवम रागनी है जो अब बेसहारा हो चुके है.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़