CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड़ स्थित सोनू टेलकम व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के दुकान में बीती देर रात्रि बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. जिससे दुकान में रखें सभी सामान जलकर राख हो गए. उक्त दुकान मवरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव निवासी भोजपुरी गायक मनीष मसरखिया की बताई गई है. घटना की जानकारी तब हुई राखी जब रात्रि गस्ती पर चौकीदार निकला हुआ था.

चौकीदार ने बताया कि वह बाजार क्षेत्र में गस्त लगा रहा था कि स्टेशन रोड स्थित मोबाईल दुकान में धुआ उठता देख आस पास के लोगों को जगाया पर किसी ने भी ज़बाब नहीं दिया और मौके से ही थाना पुलिस को फोन कर सूचना दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने मशरक और पानापुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. तब तक आग ने दुकान के अंदर का सारा समान जलाकर राख कर दिया.

बताया जा रहा है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी थी. घटना में दुकानदार मनीष मसरखिया ने बताया कि वह दुकान बंद कर घर चला गया था. रात्रि में थानाध्यक्ष मशरक के द्वारा फोन कर बताया कि दुकान में आग लगा हैं. मौके पर पहुंच दुकान का शटर खोल देखा गया तो आग से सारा समान जलकर राख हो गया था. दुकान के रेक काउंटर, बैट्री इनवर्टर, नया और पुराना सैकड़ों मोबाईल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए थे.

उसने बताया कि करीब दस लाख रुपए मूल्य की क्षति हुई है. थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रात्रि गस्ती चौकीदार के माध्यम से सुचना मिली की दुकान में आग लगीं हैं तों मौके पर पहुंच देखा और फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुला आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पाया गया.

![]()

