CHHAPRA DESK – सारण जिले में अपराधियों पर पुलिस का खौफ दिखे ना दिखे लेकिन अपराधियों का खौफ सीएसपी संचालक, बैंक एवं आम लोगों पर जरूर देखने को मिल रहा है. जिसका ताजा उदाहरण छपरा में दिनदहाड़े बैंक डकैती है. जहां सोनपुर में दो बाइक पर पहुंचे पांच अपराधियों ने पीएनबी बैंक में डाका डाल 12 ₹लाख लूट लिए. वह भी मात्र 5 मिनट में.

लेकिन इससे पहले उन डकैतों के द्वारा बैंक में ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड के 2 जवानों के सीने में गोली दाग दोनों को मौत के घाट उतार दिया. उस दौरान अपराधियों ने जहां बैंक में कई राउंड गोलियां चलाई वही बैंक से बाहर निकलने पर भी लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फायरिंग किया और फायरिंग करते हुए भाग गए.

पांच मिनट – पांच अपराधी – दो जवानों की ह-त्या और ₹12 लाख की लूट
पंजाब नेशनल बैंक के सीसीटीवी फुटेज पर नजर डाले तो आज दोपहर करीब 12:20 पर दो बाइक पर सवार पांच अपराधी बैंक में दाखिल हुए जिसमें इस लूट कांड का मास्टरमाइंड अपने सिर को गमछा के बांधने के साथ ही मुंह पर मास्क लगाए हुए था और बैंक में घुसने के साथ हेलमेट निकाला लेकिन पुनः बैंक में अंदर प्रवेश करने के साथ ही हेलमेट लगा लिया. जबकि उसके साथ मौजूद चार अपराधी अपना पूरा चेहरा दिखाते हुए इस वारदात में शामिल हुए और दोनों गार्ड के सीने पर गोली दागने के बाद भी गोली बरसाते रहे.

ठीक 5 मिनट में उन लोगों ने दोनों गार्ड को गोली मारने के बाद फायरिंग करते हुए बैंक से ₹12 लाख रुपए लूट लिए और 12:25 पर बैंक से बाहर निकले. जिसका वीडियो बैंक से कुछ दूरी पर मौजूद एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ. पांचो अपराधी बैंक से बाहर निकलते के साथ ही अपनी बाइक स्टार्ट किए. उस दौरान एक अपराधी बैंक से कुछ दूरी पर जमी भीड़ की तरफ फायरिंग कर दौड़ा तो भीड़ भाग खड़ी हुई. इतनी देर में दोनों बाइक स्टार्ट हो चुकी थी और पांचो अपराधी दोनों बाइक पर सवार होकर हथियार लहराते हुए फरार हो गये.

महेश साह की मौके पर हुई मौत तो पटना जाकर राम नरेश राय की हुई मौत
सोनपुर थाना में पदस्थापित होमगार्ड के जवान महेश साह और रामनरेश राय दोनों की ड्यूटी थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लगी थी. दोनों बैंक में ड्यूटी कर रहे थे. उसी बीच 5 अपराधी बैंक में ग्राहक बनकर घुसे और कुछ ही पल में हथियार लहराने लगे. यह देखकर होमगार्ड के दोनों जवान बंदूक ताने जैसे उनकी तरफ घूमे, तब तक अपराधियों ने उनके सीने में गोली दाग दी.

उस दौरान उनके मरने के बाद भी दूसरे अपराधों उनपर गोली बरसाते रहे ताकि वह लूट की घटना को अंजाम देकर आसानी से निकल सके. उस दौरान जहां महेश साह की मौत मौके पर हो गई. वही रामनरेश राय की मौत पीएमसीएच पहुंचकर हुई है. जहां पीएमसीएच में उनका पोस्टमार्टम कराया गया. वहीं महेश साह का पोस्टमार्टम पुलिस बल की मौजूदगी में छपरा सदर अस्पताल में कराया गया.

![]()

