DDC ने आवास पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान को पीटा ; गृहरक्षक संघ ने DM से की शिकायत, सदर अस्पताल में चल रहा उपचार

DDC ने आवास पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान को पीटा ; गृहरक्षक संघ ने DM से की शिकायत, सदर अस्पताल में चल रहा उपचार

CHHAPRA DESK – छपरा के डीडीसी के हिटलरशाही के खिलाफ आक्रोशित गृहरक्षकों ने सारण डीएम अमन समीर से मिलकर उनके खिलाफ शिकायत की है. जिसके बाद डीटीसी की पिटाई से घायल होमगार्ड के जवानों अशोक कुमार साह को छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.


डीडीसी प्रियंका रानी की पिटाई से जख्मी होमगार्ड का जवान अशोक कुमार साह बताया गया है. जिसका गृहरक्षक संख्या – 2216 है. उसकी नियुक्ति डीडीसी आवास पर ही है. उसकी पिटाई के विरोध में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ छपरा के अध्यक्ष रामबहादुर एवं सचिव दीपक कुमार सभी शिक्षकों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे जहां उनके द्वारा डीडीसी के ऊपर न्याय संगत कार्रवाई को लेकर कार्रवाई करने की मांग की गई है.

उस दौरान गृह रक्षक अशोक कुमार साह ने बताया कि उसकी ड्यूटी डीडीसी आवास पर लगी है. बीती देर रात्रि 12:00 बजे डीडीसी बाहर से आई तो वह संतरी के साथ वहां पर थे. जिसके बाद डीपीसी अपनी गाड़ी से उतरी और ड्राइवर से रॉड मांग कर असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए उसे पीटने लगी. जख्मी हालत में उसका उपचार छपरा सदर अस्पताल में कराया गया.

प्राथमिकी दर्ज होने से लेकर मानवाधिकार तक दरवाजा खटखटाएगा संघ

डीडीसी द्वारा गृहरक्षक अशोक की पिटाई से नाराज बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ, छपरा के अध्यक्ष रामबहादुर एवं सचिव दीपक कुमार ने बताया कि डीडीसी प्रियंका रानी का हिटलर शाही बर्दाश्त से बाहर है. उन लोगों के द्वारा डीएम से मांग किया गया है कि डीडीसी के अमानवीय व्यवहार पर कार्रवाई की जाए. संघ के सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा डीडीसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के साथ ही मानवाधिकार आयोग से भी गुहार लगाई जाएगी.

क्या कहती है डीडीसी

इस मामले में डीडीसी प्रियंका रानी से हलचल न्यूज के द्वारा मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उनके द्वारा कुछ भी बताने से परहेज करते हुए कहा गया कि जो लोग शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचे हैं उन्हीं से पूछ लीजिए, क्या मामला है.

Loading

89
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़