CHHAPRA DESK – छपरा से अपहृत के डॉक्टर के पुत्र को पटना पुलिस ने महज 10 घंटे में बरामद कर लिया है. अपहृत बच्चा सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत चेंफुल गांव निवासी देसी चिकित्सक डॉ रुस्तम अली उर्फ जीरो डॉक्टर का इकलौता पुत्र बताया गया है. जिसे पटना के अगम कुंआ से पुलिस ने बरामद किया है. वहीं दो अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है.

इस मामले में अपहृत बच्चे के पिता डॉ रुस्तम ने बताया कि शनिवार की सुबह उनका बेटा दरवाजे पर खेल रहा था. उसी दौरान पड़ोस में रहनेवाले जीसान अली ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी स्कूटी पर बिठा लिया और एकमा ले जाकर उसे पटना के रहने वाले दो किडनैपर्स के हवाले कर दिया. काफी खोजबीन के बाद इस बात का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ.

हालांकि पहले वे लोग बच्चे को लापता समझकर ढूंढ रहे थे. तब एक पड़ोसी ने बताया कि जीसान अली बच्चे को स्कूटी पर बैठाकर ले गया है. तब घर के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो किडनैपिंग का खुलासा हुआ. तब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में पहले जीसान अली को हिरासत में ले लिया. बाद में उसकी निशानदेही पर मांझी तथा अगमकुंआ पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर पटना में रहनेवाले दोनों किडनैपर्स को गिरफ्तार कर अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया.

मोटी फिरौती की थी प्लानिंग
हालांकि पुलिस के तत्काल एक्टिव होने के कारण अपहर्ता फिरौती की रकम की मांग नहीं कर सके थे, लेकिन इस मामले में मोटी फिरौती की मांग की जानी थी. वही पुलिस के दबिश के कारण अपहर्ता अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके और पुलिस को 10 घंटे में उनकी गिरफ्तारी कर बच्चे को बरामद कर लिया.

![]()

