हिंदुओं पर हिं’सा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, विहिप शौर्य जागरण यात्रा निकाल हिन्दुओं को जगाने का करेगी काम : प्रांत मंत्री

हिंदुओं पर हिं’सा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, विहिप शौर्य जागरण यात्रा निकाल हिन्दुओं को जगाने का करेगी काम : प्रांत मंत्री

CHHAPRA DESK – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक छपरा शहर के उत्तरी दहियवां टोला पानी टंकी के समीप आयोजित की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने की. विहिप के प्रांत मंत्री राजकिशोर ने शौर्य जागरण यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विश्व हिन्दू परिषद उत्तर बिहार प्रांत के हर विभाग क्षेत्र में 26 सितंबर से 8 अक्टुबर तक शौर्य जागरण यात्रा निकाला जाएगा और हिन्दुओं को जगाने का काम किया जाएगा.

इसी क्रम में सारण विभाग में भी यह यात्रा गोपालगंज, सिवान और छपरा में भी निकाली जाएगी. यह यात्रा जिले के लगभग सभी प्रखंडों से गुजरते हुए 8 अक्टुबर को पटना में जाकर समाप्त होगी. बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री ने कहा कि पूरे देश में हिन्दुओं के साथ सुनियोजित तरीके से हिंसा हो रही है. रोज कहीं न कहीं किसी न किसी हिन्दू के साथ घटना घटित हो रही है, जो बहुत ही चिंता का विषय है.

 

इस अवसर पर उत्तर बिहार प्रांत कोषाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष सुमित सिंह ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य तभी पूर्ण होगा जब संगठन का विस्तार गांव – गांव तक होगा. इसके लिए सभी कार्यकत्ताओं को पूरे लगन के साथ एकजुट होकर काम करना होगा.

बैठक का समापन जिला संयोजक वसंत कुमार सिंह द्वारा उपस्थित कार्यकत्ताओं को धन्यवाद देकर किया गया.
इस अवसर पर जिला मठ मंदिर प्रमुख विकास भारती, सह संयोजक धनंजय कुमार, सेवा प्रमुख गौतम बंसल, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, नगर संयोजक अनुज कुमार, सह संयोजक रोहन भारती, पानापुर प्रखंड संयोजक पंकज कुमार सिंह, रिशुराज, अमित पटेल, रवि कुलभूषण, अखलेश मिश्रा जिला प्रचार प्रसार प्रमुख प्रभात कुमार सिंह सहित हजारों कार्यकत्ता उपस्थित थे.

Loading

56
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़