भूमि विवाद में भाई की गला रे’त कर हत्या

भूमि विवाद में भाई की गला रे’त कर हत्या

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के श्रीपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश डूमर गांव में भूमि विवाद को लेकर भाई की गला रेत कर हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मृत व्यक्ति श्रीपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश डूमर गांव निवासी 40 वर्षीय बृजलाल सिंह बताये गये हैं. वहीं मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पहुंची उसकी विधवा मां को भी तलवार से हमला कर जख्मी कर दिया गया है.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहें. फिलहाल इस घटना के बाद परिजनो में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो हाल बेहाल है.सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच और आरोपी के गिरफ्तारी में जुट गई है. घटना के संदर्भ बताया जाता है कि जगरनाथ सिंह व बृजलाल सिंह दोनो सौतेले भाई हैं. दोनों सौतेले भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो स्थानीय थाने के जनता दरबार में लंबित था.

शनिवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान सुनवाई चल रही है. दोनों सौतेले भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था जो स्थानीय थाने के जनता दरबार में लंबित था. शनिवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान दोनों पक्ष अपना-अपना आवश्यक कागजात लेकर थाना पर गए थे. जनता दरबार में सुनवाई के लिए अगला तारीख निश्चित किया गया. जिसके बाद दोनों पक्ष घर वापस लौटे. जहां दोनों पक्ष एक बार फिर उलझ गए. इस दौरान आरोपियों ने बृजलाल सिंह के घर में घुस गए और लाठी डंडे से पिटाई करते हुए धारदार हथियार से गला रेत दिया.

जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं उनका पुत्र बचकर भाग निकलने में सफल रहा. पत्नी खेत में गई थी. बूढ़ी मां खेदनी देवी थी उसके गले और हाथ पर भी हमला किया गया जिससे वह जख्मी हो गई है इस मामले में गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर सौतेले भाई के द्वारा गला रेट कर हत्या की गई है. पुलिस अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

 

Loading

82
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़