घर के बाहर खेल रही थी 4 वर्षीय जिया अनि’यंत्रित वाहन ने रौं’दा ; पटना में मौ’त

घर के बाहर खेल रही थी 4 वर्षीय जिया अनि’यंत्रित वाहन ने रौं’दा ; पटना में मौ’त

CHHAPRA DESK – सारण जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत बिशुनपुरा गांव में अनियंत्रित वाहन ने घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय बच्ची को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत पटना में उपचार के दौरान हो गई. मृत बच्ची की पहचान जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव निवासी अखिलेश कुमार साह की 4 वर्षीय पुत्री जिया कुमारी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीते दिन बच्ची जलालपुर एस एच- 331 स्थित अपने घर के बाहर खेल रही थी.

तभी किसी अनियंत्रित वाहन ने उसे धक्का मार दिया. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से छपरा सदर अस्पताल और छपरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां देर रात पटना में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना जैसे ही परिवार वालों को मिली घर में रोना-पीटना लग गया. वहीं परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे, जहां जलालपुर थाना पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आज सोमवार को छपरा सदर स्थल में पोस्टमार्टम कराया.

 

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो के हवाले कर दिया गया. उस दौरान मृत बच्ची के बड़े भाई ने बतलाया कि उनका घर जलालपुर थाना अंतर्गत बिशुनपुरा मुख्य मार्ग पर ही है. बीते दिन बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे छपरा से बेहतर चिकित्सा के लिए पटना ले जाया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

 

Loading

158
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़