मुथूट फाइनेंस से 55 किलो सोना लू’टकांड के आरोपी को अ’पराधियों ने गो’लियों से भूना ; 5 माह पहले ही आया था बाहर

मुथूट फाइनेंस से 55 किलो सोना लू’टकांड के आरोपी को अ’पराधियों ने गो’लियों से भूना ; 5 माह पहले ही आया था बाहर

HAJIPUR DESK –बिहार में अपराधी जब चाहे, जहां चाहे वहां ताबड़तोड़ फायरिंग कर आपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बिहार के हाजीपुर जिले से सामने आया है. देश के सबसे बड़े सोना लूटकांड केस के आरोपी को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया है. अपराधियों ने उसे 6 गोली मारी है. घटना हाजीपुर के आर एन कॉलेज के पास की है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भीड़ लग गई.

उसके दोस्तों ने गंभीर स्थिति उसे सदर स्थल पहुंचाया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों से उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सदर अस्पताल में नगर थाने की पुलिस भी पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में अब जुट गई है. पुलिस के मुताबिक, मरने वाले की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बाग

दुल्हन निवासी नियाज कौशल के पुत्र युसूफ कौशल उर्फ हनी राज के रूप में की गई है. पुलिस का कहना है कि हनी राज अपराधिक प्रवृति का था. उसका पुराना अपराधिक इतिहास रहा है. 23 नवंबर 2019 को हाजीपुर के सिनेमा रोड स्थित मुथूट फाइनेंस बैंक से लगभग 55 किलो सोना लूट लिया गया था. उस लूटकांड में शामिल आरोपियों में एक हनी राज भी था.

5 महीना पहले ही जेल से आया था बाहर

हनी राज 5 महीने पहले ही हाजीपुर के मुथूट फाइनेंस लूटकांड में जेल से छूटकर बाहर आया था. उस समय अपराधियों के द्वारा मुथूट फाइनेंस पर धावा बोलकर 55 किलोग्राम सोना लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. उसकी हत्या की घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है.

सोना लूट कांड के एक आरोपी की जेल में गोली मारकर की गई थी हत्या

बीते वर्ष 3 जनवरी 2020 में हाजीपुर जेल में बंद कैदी को गोली मारकर जेल के अंदर हत्या कर दी गई थी. बता दें कि सोना लूट कांड के आरोपी मनीष कुमार को जेल के अंदर गोली मारी गईं थी. अपराधी मनीष कुमार सिंह जो बिदुपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. मनीष कुमार सोना लूट गैंग का सदस्य था. उसके सिर में गोली मारी गई थी. वही पुलिस ने आरोपी को जेल के अंदर से गिरफ्तार भी किया था.

क्या कहतज हैं सदर SDPO

इस मामले में सदर SDPO ओम प्रकाश ने बताया कि हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के RN कॉलेज पोखरी के समीप दो बाइक सवार 4 अज्ञात अपराधियों के द्वारा हनी राज की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उसका अपराधिक इतिहास भी रहा है. हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के 2019 में फाइनेंस बैंक से सोना लूटकांड केस में शामिल था. चार-पांच महीने पहले वह जेल से छूटकर बाहर आया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है.

Loading

35
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़