HAJIPUR DESK – बिहार के हाजीपुर में अपराधी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं और दिनदहाड़े हत्या और लूट की घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं. लगातार दूसरे दिन भी हाजीपुर में अपराधियों ने एक बैंक कर्मी को गोली मारी है. गोली लगने से जख्मी बैंक कर्मी भारतीय स्टेट बैंक, हाजीपुर में कार्यरत है. उसकी पहचान अमर ज्योति के रूप में की गई है.

फिलहाल उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि वह बैंक कर्मी बैंक जा रहा था. उसी दौरान हाजीपुर-लालगंज रोड में चांदी धनुषी के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और गोली मार दी. जिसके बाद दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए.

स्थानीय लोगों की सहायता से घायल बैंककर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो सकी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोली मारनेवाले कौन थे और क्यों गोली मारी है.

![]()

