CHHAPRA DESK – छपरा शहर में चल रहे डबल डेकर निर्माण कार्य को लेकर शहर के दो फीडरों को अपराह्न 12:00 बजे तक बंद रखा जाएगा. जिसके कारण उन फीडर के संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी. इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत एसडीओ शहरी ने बताया कि शहर में चल रहे डबल डेकर निर्माण कार्य के कारण शहर के 11 केवी केबल शिफ्टिंग का कार्य कराया जायेगा.

जिसके कारण 11 केवी ब्रह्मपुर फीडर और 11 केवी एसडीएस फीडर को 14 सितंबर की सुबह 09:30 बजे से दिन के अपराह्न 12 बजे तक बंद रखा जाएगा. जिससे दोनो फीडर के क्षेत्र भगवान बाजार चौक, नई बाजार, जेल गुमटी, गुदरी बाजार, काशी बाजार, मासूमगंज, अजायबगंज, ब्रह्मपुर, रामकृष्णपुरी आदि मोहल्लों की बिजली बंद रहेगी. उक्त समय के बाद सामान्य रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. इसलिए उस क्षेत्र के उपभोक्ता नियत समय से पूर्व अपना विद्युत संबंधित कार्य निपटा लेंगे.

![]()

