थावे-मशरक रेल खण्ड स्थित राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर गोमतीनगर-छपरा कचहरी गोमतीनगर एक्सप्रेस का किया गया दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव ; सांसद ने दिखाई हरी झंडी

थावे-मशरक रेल खण्ड स्थित राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर गोमतीनगर-छपरा कचहरी गोमतीनगर एक्सप्रेस का किया गया दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव ; सांसद ने दिखाई हरी झंडी

CHHAPRA DESK – रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या-15113/15114 गोमतीनगर-छपरा कचहरी गोमतीनगर एक्सप्रेस को थावे -मशरक रेल खण्ड स्थित राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव प्रदान किये गया है. इस अवसर पर आज राजापट्टी स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद महराजगंज (बिहार) जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा गाड़ी सं 15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस को राजापट्टी स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

इस अवसर पर आयोजित उदघाटन समारोह में सांसद ने अपने सम्बोधन में गोमतीनगर- छपरा कचरी का ठहराव के लिए रेलमंत्री एवं रेल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस गाड़ी की राजापट्टी पर ठहराव हो जाने से राजापट्टी के क्षेत्रीय जनता तथा छात्र-छात्राओं को स्कूल, कॉलेज तथा कोचिंग करने में काफी सुविधा होगी तथा मरीजो को छपरा इलाज कराने जाने में बहुत सुविधा होगी. इसके साथ ही सांसद श्री सिग्रीवाल ने राजापट्टी स्टेशन पर सप्ताह में कम से कम दो दिन यात्री आरक्षण सुविधा केंद्र काउंटर खोलने का आग्रह के साथ राजापट्टी पर समपन्न उक्त सभी कार्यो के लिए रेल प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया.


इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल यात्री प्रधान मंडल है, जो अपने यात्रियों को उन्नत सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयासरत है. इसके लिए राजापट्टी स्टेशन पर विभिन्न विकास कार्य सम्पन्न कराया गया है.


इस गाड़ी के ठहराव से सारण जिले के राजापट्टी स्टेशन पर गोमतीनगर एक्सप्रेस के ठहराव से न केवल राजापट्टी के निवासियों को सुविधा होगी बल्कि इससे सटे हुए गोपालगंज, महराजगंज एवं सीवान जिले के लाखो लोगों को भी अब इस गाड़ी से गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पड़रौना, थावे, गोपालगंज, मशरक एवं छपरा कचहरी तक आने-जाने में सहूलियत होगी.


इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) राजेश कुमार सिंह, मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/गोरखपुर अमित त्रिपाठी, सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन, सहायक मंडल इंजीनियर/छपरा जी बी सिंह समेत रेलवे कर्मचारी तथा भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी.
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार द्वारा किया गया.

 

Loading

78
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़