दंगल प्रतियोगिता में भोरे के दीपक ने गोरखपुर के संदीप को दी पटखनी

दंगल प्रतियोगिता में भोरे के दीपक ने गोरखपुर के संदीप को दी पटखनी

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र के भृंगीचक गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रविवार को महावीरी आखाड़ा राष्ट्रीय एकता विराट दंगल का आयोजन किया गया. महावीरी आखाड़ा का आयोजन 75 वर्षों से होते आ रहा है. पहली बार आखाड़ा मेला के अवसर पर दंगल का आयोजन हुआ. जिसमें गोपालगंज जिला समेत सूबे से बाहर के तीन दर्जन से अधिक पहलवानों ने शिरकत किया. मंदिर परिसर में बने अखाड़े में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. दर्शकों को आकर्षक कुश्ती देखने का मौका मिला.

दंगल में पहली भिड़ंत भोरे के दीपक एवं गोरखपुर के संदीप के बीच हुई जिसमें दीपक ने संदीप को पटखनी देकर विजयी रहे. वही राजू पहलवान भोरे गोपालगंज एवं नरसिंह बनारस के बीच दंगल में राजू विजयी रहे. बिरबल बनारस एवं विकास भोरे के बीच भिड़ंत में विकारा जीत हासिल की. रवि गोपालगंज एवं दिलीप गोपालगंज के बीच दंगल में दिलीप विजयी रहे। इसके साथ हीं देवरिया के गोविंद, कृष्ण यादव, कुशीनगर के राजकुमार, गोपालगंज के विकास कुमार, गोरखपुर के प्रकाश, बिहार के ओमप्रकाश, मुसहरी के मंटू और देवरिया के दिनेश पहलवान के बीच मुकाबला हुआ. दंगल का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा.

पहलवानों के बीच शानदार मुकाबला हुआ। कलात्मक कुश्ती का आनंद लोगों ने उठाया. पहलवानों के दांव-पेंच एक दूसरे पर भारी दिखे, लेकिन अंततः प्रथम स्थान पर भोरे के पहलवान दीपक, दूसरे स्थान पर गोपालगंज के पहलवान राजू और तीसरे स्थान पर यूपी के बनारस के नरसिंह पहलवान विजयी रहे. वहीं महिला पहवान भोरे की अंजली व पंचदेवरी की जुली के बीच रोमांचक मुकाबला रहा. जिसमें अंजली विजयी रही. इससे पहले दंगल का उद्धघाटन पूर्व चेयरमैन मुकेश पाण्डेय व पूर्व प्रमुख रविप्रकाश मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया गया.

दंगल का आयोजन श्रीराम जानकी मंदिर भृंगीचक के द्वारा श्रीमहावीरी आखड़ा समारोह में किया गया. जिसमें बिहार, उत्तर प्रदेश की महिला एवं पुरुष पहलवानों ने अपना अपना जोर आजमाया। दंगल का संचालन समाजसेवी जनार्दन ओझा निराला एवं गुडडू पहलवान व रेफ्रिरी का काम पहलवान रामपूजन सहनी ने किया. मौके पर डॉ दुर्गेश्वर मिश्र, बबलु मिश्र, पवन, मनीष, सुनील, बबलु गिरी, गुडडा मिश्र, पंकज मिश्र, आलोक ओझा आदि थे.

Loading

54
E-paper खेल ब्रेकिंग न्यूज़