CHHAPRA/SIWAN DESK – छपरा निवासी प्रियंका कुमारी की शादी सिवान हुई थी. 9 महीने भी पूरे नहीं हुए कि प्रियंका की मौत छपरा सदर अस्पताल में ही हो गई. जिसके बाद उसके घर वालों ने ससुराल वालों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. मृतका सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के नरहिया गांव निवासी जयप्रकाश सिंह की पुत्री प्रियंका कुमारी बताई गई है. जिसकी शादी इसी वर्ष सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पिपरहिया गांव निवासी दीपू कुमार सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी.

शादी के बाद ससुराल वाले दहेज की लगातार मांग कर रहे थे और परिवार वालों को शादी के बाद भी पचास हजार रुपए अकाउंट में दिया जाने की बात मायके वालों ने बताई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपू दिल्ली रहकर प्राइवेट नौकरी करता है. शादी के बाद वह अपनी पत्नी प्रियंका को भी दिल्ली ले गया था. जहां उसकी तबीयत खराब हुई थी. जिसके बाद वह सिवान आया था. जहां उसके द्वारा बनियापुर स्वास्थ्य केंद्र में पत्नी को भर्ती कराया गया लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया,

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं सूचना के बाद मृतका के मायके वाले सदर अस्पताल पहुंचे और प्रियंका को मृत पाकर बदहवास से हो गए और उसके पति दीपू और उसकी मां दोनों को उन लोगों ने पड़कर पुलिस को सूचना दी. परिवार वालों का आरोप है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. तबीयत खराब होने पर वह लोग इलाज भी नहीं करवा रहे थे. जिसके बाद उन लोगों ने बोला कि वह लोग उसे छपरा लावे वे लोग किसी अच्छे डॉक्टर से दिखलाएंगे. लेकिन इस घटना की सूचना उन लोगों के द्वारा सदर अस्पताल में मृत होने के बाद दी गई.

सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उन लोगों ने जानबूझकर उसको मौत के मुंह में ढकेला है. वही उनके आरोप प्रत्यारोप के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है. वही इस मामले में फिलहाल उसके पति को हिरासत में रखा गया है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है.

![]()

