बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के तहत दो पर प्राथमिकी दर्ज

बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के तहत दो पर प्राथमिकी दर्ज

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के भोरे-मीरगंज मुख्य पथ पर भोरे थाना क्षेत्र के खजुरह मे दो प्रतिष्ठानो पर श्रम प्रवर्तन विभाग ने बाल/किशोर अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया जाता है कि श्रम प्रवर्तन विभाग द्वारा धावा दल का गठन किया गया है. जिसमे श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी भोरे (संयोजक) नंदनी कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मांझा (सदस्य) योगेंद्र प्रसाद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सिधवलिया (सदस्य) अमित कुमार सिंह, ए एस आई भोरे (सदस्य) विश्वंभर मांझी है.

धावा दल द्वारा भोरे मे निरीक्षण किया गया जिसमे मैनुदिन आलम ग्राम इमलिया प्रतिस्ठान का नाम अंसारी आटो रिपेयर सेंटर मेन रोड भोरे मे रेहान खान पिता ओहिद मियां ग्राम कलरहि, अनुज सिंह ग्राम भोरे दक्षिण टोल प्रतिस्ठान अनुज आटो स्पेयर्स (बाइक सर्विस सेंटर) मेन रोड भोरे बाल श्रमिक राहुल कुमार पिता मिठाईलाल ग्राम सबेया बगहवा पंचायत के बाल श्रमिक पाए गए. जिसको लेकर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने भोरे थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Loading

54
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़