CHHAPRA DESK- छपरा स्थित बालिका गृह से फरार तीन बच्चियों में से एक बच्ची को बरामद कर लिया गया है. उसकी बरामदगी बालिका गृह के महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा बालिका गृह और साढा ढाला के मध्य से की गई है. फरार दो बच्चियों की तलाश जारी है. विदित हो कि छपरा शहर स्थित बालिका गृह से बीती देर रात्रि कूद कर चार बच्चियां भागी,

जिसमें एक बच्ची छत से कूदने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे बालिका गृह में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया. जबकि तीन बच्चियां कूद कर भाग निकलने में सफल रही है. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल बच्ची को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर में लगे गंभीर जख्म को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया.

इस मामले में पूछे जाने पर बालिका गृह की सुपरिंटेंडेंट फराह खातून ने बताया कि देर रात्रि बालिका गृह के कमरे की खिड़की खोलकर कर बच्चियां छत के रास्ते कूद कर भागी, जिसमें तीन बच्चियां भाग निकलने में सफल रही और एक बच्ची को छपरा को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है. वही खोजबीन के दौरान फरार तीन बच्चियों में से एक बच्ची को फिलहाल बरामद कर लिया गया है जबकि दो की तलाश जारी है.

![]()

