छपरा शहर में हुई चा’कूबा’जी में एक युवक ज’ख्मी ; पॉकेट से रुपया छीनने का आरोप

छपरा शहर में हुई चा’कूबा’जी में एक युवक ज’ख्मी ; पॉकेट से रुपया छीनने का आरोप

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत मौना मिश्रा टोली मोहल्ला में पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसे चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया. जिसको छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. जख्मी युवक शहर के नगर थाना अंतर्गत मौना साढ़ा निवासी नागेंद्र प्रसाद का पुत्र जितेश कुमार बताया गया है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी जितेश ने बताया कि आज वह किसी कार्य से मौना मिश्रटोली होकर जा रहा था.

तभी पूर्व के विवाद को लेकर चार-पांच युवक उसके पास पहुंचे और मारपीट करने के बाद उसके पॉकेट से ₹2000 छीन लिया. विरोध करने पर उसके ऊपर चाकू चला दिया. जिसके बाद वह बचने का प्रयास किया तो चाकू उसके कंधे पर लग गया और उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के उपरांत भगवान बाजार थाना पुलिस के समक्ष दिए अपने फर्द बयान में उसके द्वारा एक नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Loading

154
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़