बिहार के युवा प्रतिभा के धनी है, ललक और जुनून की आवश्यकता : हरजोत कौर

बिहार के युवा प्रतिभा के धनी है, ललक और जुनून की आवश्यकता : हरजोत कौर

CHHAPRA DESK – राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का उ‌द्घाटन कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर, कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र राय, भाजपा विधायक सीएन गुप्ता, विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव एवं अन्य आगंतुकों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया. अपने स्वागत भाषण में प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी ने सभी आगंतुकों को सारण जिले में तीन दिनों तक चलने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की सभी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि युवा महोत्सव से प्रतिभाओं के नैसर्गिक प्रस्फुटन में सहायता मिलती है. राज्य स्तर पर विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर के युवा महोत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. सभी प्रतिभागियों को उन्होंने शुभकामना भी दी. वहीं सभी आगंतुकों को पुष्पगुच्छ, मोमेंटों एवं शाल से सम्मानित किया गया. वहीं कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के युवा प्रतिभा के धनी है, इसके बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के युवा कलाकार अपनी पहचान नहीं बना पाते हैं.

उन्होंने कहा कि एक बिहारी सौ पर भारी कहावत को अपने प्रतिभा के बल पर इसे चरितार्थ करने और आंत्म चितन के साथ-साथ इसके लिए नई योजनाएं शुरू करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि कलाकारों के मामले में बिहार पिछड़ रहा है, प्रतियोगिता के क्षेत्र में बिहार के युवा हर सेक्टर में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन कला के क्षेत्र में बिहार अपनी पहचान बनाने में अब भी अन्य राज्यों की अपेक्षा पीछे है. इसके लिए बिहारी युवाओं को अपने अंदर जुनून और ललक पैदा करना होगा.

अभिभावकों को भी कला का सम्मान देना होगा, ताकि बिहार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके. अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर ने संबोधन में यह भी कहा कि आजकल अधिकांश युवा वर्ग आईपीएस और आईएएस बनना चाहते है. परन्तु समय की मांग के अनुसार नाटक और कल के क्षेत्र में भी रुचि पैदा करने की आवश्यकता है. हरजोत कौर ने कहां कि मंत्री जितेंद्र राय की सोच व्यापक है. कला के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य हो रहा है. युवा वर्ग कला के क्षेत्र में आगे बढ़े, कला संस्कृति एवं युवा विभाग आपके साथ है.

वहीं सूबे के कला एवं संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम के प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय तीन दिवसीय युवा महोत्सव में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कला एवं संस्कृति विभाग लगातार प्रयास कर रही है, जिससे कि युवाओं को अपने प्रतिभा को निखारने का मौका मिल सके. उन्होंने युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए बिहार के कोने-कोने से आए

युवा कलाकार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए कहा कि इस मंच के माध्यम से आप बेहतर प्रदर्शन कर अपने गांव जिला और बिहार का नाम रौशन करेंगे. उन्होंने कहा कि कला संस्कृति विभाग युवाओं को कला के क्षेत्र में हर संभव सहायता करने के लिए तत्पर है. मंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि कला संस्कृति विभाग कला के क्षेत्र में विकास के लिए संगीत विद्यालय खोलने की कवायद में लगी है.

सरकार जनवरी-फरवरी 2024 में फिल्म पॉलिसी भी ला रही है. जिससे सूबे के स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा. मंत्री ने अपने संबोधन में विधान पार्षद वीरेंद्र नारायण यादव की पुरानी मांगों का समर्थन करते हुए कहा प्रेक्षा गृह जो बना है उसे लोक कलाकार भिखारी ठाकुर के नाम पर किया जाएगा. इसके लिए प्रस्ताव कैबिनेट में स्वीकृति हेतु भेज दिया गया है. अंत में धन्यवाद ज्ञापन अपर समाहर्ता मो मुमताज आलम के द्वारा किया गया.

Loading

53
E-paper