नकली नोट और कागज का बंडल थमा ठ’गी करने वाले गिरोह का भं’डाफोड़ ; चार शातिर गिरफ्तार

नकली नोट और कागज का बंडल थमा ठ’गी करने वाले गिरोह का भं’डाफोड़ ; चार शातिर गिरफ्तार

MUZAFFARPUR DESK – मुजफ्फरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नकली नोट एवं कागज का बंडल थमाकर भोले-भाले लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जिनके पास से नकली नोट एवं कागज का बंडल भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर उनके गिरोह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है. बता दें कि मुजफ्फरपुर जिले के वरीय अधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो बाइक से चार लोग जाली नोट लेकर मुजफ्फरपुर से हाजीपुर की तरफ जा रहे हैं.

जिसके बाद फकुली ओपी थाना प्रभारी ललन कुमार को कार्रवाई का निर्देश दिया गया. वही निर्देश मिलते ही फकुली ओपी थाना प्रभारी दल बल के साथ थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर मुजफ्फरपुर से हाजीपुर के तरफ़ जा रहे दो बाइक पर सवार चार लोगों को रोका. जब चारो लोगो से पुलिस ने पूछताछ की तो चारो ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से नकली नोट और कागज का बंडल बरामद हुआ. पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाना ले आई और पूछताछ कर रही है.

सूत्रों की माने तो हिरासत में लिए गए चारों बदमाश भोले-भाले लोगों को कागज का बंडल और जाली नोट थमा कर सही नोटों की ठगी करने का काम करते थे. इसके साथ ही नकली नोट के कारोबार में भी शामिल है. वहीं पूरे मामले में फकुली थाना प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र से दो बाइक पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिनके पास से कुछ जाली नोट और कागज का बंडल बरामद हुआ है. गिरफ्तार दो बदमाश मुजफ्फरपुर के तथा दो बदमाश वैशाली जिले के रहने वाले हैं.

Loading

53
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़