CHHAPRA DESK – सारण जिले के नगरा ओ०पी० क्षेत्र अन्तर्गत कटेसर गांव स्थित शिव मंदिर के समीप बाइक सवार अपराधियों द्वारा नकद एवं मोबाइल लूट कांड के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी दीजिए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों द्वारा बीते 5 दिसंबर को एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल एवं 1500 रुपया लूट लेने की घटना कारित की गई थी. इस संबंध में नगरा ओ०पी० कांड संख्या-472/23 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.

अनुसंधान के क्रम में नगरा ओ०पी० अन्तर्गत पुलिस दल द्वारा तकनिकी अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त 05 अपराधियों को लूट की मोटरसाइकिल एवं लूट में प्रयोग की गयी मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में नगरा ओपी क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी दीपक कुमार, कटेसर बुजुर्ग गांव निवासी उज्जवल सिंह, जलालपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी अनिकेत कुमार, जी०एस०बंगरा निवासी सुभाष कुमार यादव, एवं सुबोध कुमार सिंह शामिल है. एसपी ने बताया कि सुबोध कुमार सिंह के खिलाफ जलालपुर एवं सहाजितपुर थाने में करीब दर्जनभर आपराधिक मामले दर्ज है.

![]()

