CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत बनसोही गांव में बारात के दौरान आर्केस्ट्रा में भोजपुरी गीत बजाने पर बाराती-सराती के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना के बाद बारात में भगदर मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. घायलों को मशरक-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है. जबकि कुछ घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है. घटना की खबर थाना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारात में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था. बाराती-सराती बैठ कर प्रोग्राम देख रहे थे. उसी बीच कुछ लोग फरमाइसी गीत पर बार-बार जोर दे रहे थे. बीच-बीच में बाराती-सराती के बीच फरमाइशी गीत बजाने व नही बजाने की बात पर तू-तू , मै-मै होने के बाद धक्का मुक्की फिर मारपीट होने लगी. जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. इस घटना के बाद बरनेत में आए लोगो के साथ भी बदसलूकी व धक्का-मुक्की किए जाने की बात बताई गई है. घायलों को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जिनकी पहचान मशरक थाना क्षेत्र के बनसोही गांव निवासी पंकज कुमार सिंह, एवं गुड्डू सिंह के रूप में हुई है.

जबकि कुछ घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चलने की बात बतायी जा रही है. इस घटना की सूचना पर मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. बता दें कि मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली टोले चकिया गांव से लालबहादुर सिंह के पुत्र मनिष कुमार का शादी बनसोही गांव के सतीश कुमार सिंह के पुत्री के साथ होने के लिए बारात आई थी. जहां बाराती-सराती के बीच आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर जमकर मारपीट हो गई.

![]()

