CHHAPRA DESK – सारण जिले के तरैया थानान्तर्गत सरेया रत्नाकर किनवार टोला पुलिया के समीप से बरामद शव की शिनाख्त के बाद उसकी पहचान तरैया थाना क्षेत्र के सरेया बसंत निवासी जयराम सिंह के पुत्र राजकुमार सिंह के रूप में की गई. उस संबंध में मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर तरैया थाना कांड संख्या-391/23 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान एवं अन्य बिन्दुओं की जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि मृतक का उसके ममेरा भाई अमरेन्द्र कुमार सिंह के साथ पैसों का लेनदेन के कारण आपसी विवाद था.

उसी विवाद के कारण योजना बना कर अमरेन्द्र कुमार सिंह एवं उसके सहयोगी अश्वनि आनंद उर्फ शाहिल के द्वारा बीते 03 दिसंबर की रात्रि में राजकुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी. घटना में शामिल अमरेन्द्र कुमार सिंह को जांच उपरांत पुलिस ने 7 दिसंबर को गिरफ्तार किया. वहीं गिरफ्तार अभियुक्त अमरेन्द्र कुमार की निशानदेही पर अश्वनि आनंद उर्फ शाहिल को 01 देसी कट्टा तथा 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफतार किया गया. इस संबंध में तरैया थाना कांड संख्या-394/23 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से उक्त घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल बरामद किया गया है. इस मामले में सारण एसपी ने बताया कि इस मामले का पूर्ण उद्भेदन कर दिया गया है. वही गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है. टीम में तरैया थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार एवं थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

![]()

