भाई-बहन का रिश्ता हुआ श’र्मसार; बहन ने दु’ष्कर्म का लगाया आरोप

भाई-बहन का रिश्ता हुआ श’र्मसार; बहन ने दु’ष्कर्म का लगाया आरोप

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मशार करने का मामला प्रकाश में आया है. बहन ने अपने चचेरे भाई पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है.मिली जानकारी अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रिश्ते के चचेरे भाई ने रिश्ते को कलंकित कर दिया है. जिसको लेकर युवती द्वारा दरियापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि पीड़ित के बड़े पिता के लड़के ने रात्रि में जिस घर में वह सोई हुई थी उसमे प्रवेश कर गया.

 

जहां पीड़िता के मुंह को कपड़े से बांध घर से कुछ दूरी पर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया. जिसके बाद दुष्कर्मी द्वारा धमकी दिया गया कि अगर यह जानकारी किसी को देगी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. पीड़िता ने बताया कि छह माह पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया था. जिस घटना का जानकारी परिजन को दी थी. लेकिन इज्जत प्रतिष्ठा को देखते हुए उस समय कोई शिकायत नहीं की गई. लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आया और धमकी भी देता रहा.

 

 

जिसके उपरांत दरियापुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए दुष्कर्मी को नामजद आरोपी बनाया गया है. वही पुलिस तत्काल पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज आगे की करवाई में जुट गई है. इस मामले में थाना अध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. वहीं आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. वह इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा भी की जा रही है.

 

 

Loading

54
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़