GOPALGANJ DESK – सारण प्रक्षेत्र डीआईजी विकास कुमार के निर्देश पर गोपालगंज जिला एसपी के द्वारा तीन थाना अध्यक्षों को लाइन हाजिर किया गया है. जिसमें मांझागढ़, बरौली और मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया गया है. बताते चलें कि मांझागढ़ थाना प्रभारी पर मनोज शाह हत्याकांड में लापरवाही बरतने का आरोप है. जिसको लेकर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है. वहीं मोहम्मदपुर थानाध्यक्ष पर कार्य मे शिथिलता बरतने का आरोप है. जबकि बरौली थानाध्यक्ष निजी कारणों से प्रभारमुक्त होना चाहते थे.

जिसको लेकर उन्हें लाइन में भेजा गया है. उनके प्रभार मुक्त होने पर बरौली थाना के अपर थानाध्यक्ष को प्रभारी थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष के पद पर अमित साह को नियुक्त किया गया है तथा मांझागढ़ थानाध्यक्ष संग्राम सिंह को बनाया गया है. जबकि बरौली थाना अध्यक्ष जयसिंह यादव को बनाया गया है. इस मामले में गोपालगंज एसपी ने बताया कि कार्य में कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

![]()

