तीन बा’उंसर समेत चार बॉ’डीगार्ड लेकर चलता रहा था उत्सव ; कार सर्विसिंग के दौरान अ’पराधियों ने मा’री तीन गो’ली, रेफर

तीन बा’उंसर समेत चार बॉ’डीगार्ड लेकर चलता रहा था उत्सव ; कार सर्विसिंग के दौरान अ’पराधियों ने मा’री तीन गो’ली, रेफर

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के गड़खा थाना अंतर्गत फोरलेन मेहिया पुल के समीप कार सर्विसिंग करवा रहे उत्सव पर एक बाइक सवार दो अपराधियों ने पहुंचते के साथ ही फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों के द्वारा उत्सव को तीन गोली मारी गई. जबकि चौथी गोली सर्विसिंग सेंटर के पानी टंकी में लगी है. गोली लगने से जख्मी युवक जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के भैंसमारा गांव निवासी स्व ब्रजेश सिंह का 25 वर्षीय पुत्र उत्सव सिंह बताया गया है. बताते चलें कि उत्सव सिंह का ईट भट्ठा भी चलता है.

बताया जा रहा है कि वह जमीन के कारोबार से भी जुड़ा हुआ था. वह घर से निकलते समय तीन बाउंसर समेत चार बॉडीगार्ड लेकर ही चलता है. लेकिन आज वह बिना सुरक्षा के अपनी कर सर्विसिंग कराने के लिए छपरा शहर से गुजर रहे फोरलेन के समीप मेहिया स्थित सैनिक कार सर्विसिंग सेंटर पर पहुंचा था जहां वह कार सर्विसिंग करवा रहा था. उसी बीच एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और पिस्तौल से उसके ऊपर दनादन फायरिंग शुरू की. गोली लगने के बाद उत्सव वहीं गिर गया. दो गोली जहां उसके पेट में मारी गई, वही एक गोली गले के समीप मारी गई है.

 

जिसके बाद अपराधी उसे जमीन पर गिरकर मरा हुआ समझकर वहां से भाग खड़े हुए. वहीं सूचना के बाद गड़खा थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जख्मी युवक को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर मेराज आलम के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है. हालांकि उसकी स्थिति नाजुक बतलाई जा रही है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिक की प्रक्रिया चल रही थी. वही उसका बयान लेने के लिए पुलिस कर्मी पटना भेजे गए हैं.

 

Loading

69
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़