
CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे की छपरा जंक्शन पर आरपीएफ ने अभियान चला कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि टीम द्वारा चेकिंग व निगरानी के दौरान गाड़ी संख्या 13106 के PF No-03 पर आगमन के दौरान कोच स.S-5 के शौचालय के पास से 01 पिट्ठू बैग व एक प्लास्टिक के थैले के साथ 01 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर दरियापुर थाना क्षेत्र के नाथा छपरा गांव निवासी अवधेश राय का पुत्र नितेश कुमार बताया गया है.

जिसे गिरफ्तार किया गया है. जिसके बैग से कल 34 पीस शराब की बोतलें बरामद की गई. जिसका बाजार मूल हजारो रुपए है. छापामारी टीम में उप निरीक्षक विशाल कुमार, ASI आदित्य प्रकाश सिंह, ASI विजय रंजन मिश्रा, Ct धीरेंद्र प्रताप सिंह, Ct. सत्य प्रकाश सिंह व Ct रामजी यादव सभी RPF Post शामिल रहे. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए छपरा जंक्शन पर विशेष चौकसी बरती जा रही है. प्रत्येक ट्रेन एवं आने जाने वाले यात्रियों की तलाशी ली जा रही है. उसी क्रम में शराब की खेप भी पकड़ी जा रही है.

![]()

