CHHAPRA DESK – सारण जिले के रिविलगंज थानान्तर्गत सिताब दियारा में पुलिस ने छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ दो नाव व दो ट्रैक्टर जब्त कर चार कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने हेतु सारण पुलिस प्रतिबद्ध है, जिसके क्रियान्वयन के लिए किसी भी साधन द्वारा भारी नगद, हथियार, शराब या मतदाताओ को प्रलोभित करने के उद्देश्य से अन्य सामग्री की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया गया है.

इसी क्रम में आज गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रिविलगंज थानान्तर्गत सिताब दियारा बड़का बैजू टोला के सामने गंगा नदी के किनारे ट्रैक्टर से विदेशी शराब ले जाकर नाव पर लोड किया जा रहा है. उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिविलगंज पुलिस टीम के द्वारा सिताब दियारा बड़का बैजू टोला के सामने गंगा नदी दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर वहां से 02 ट्रैक्टर एवं 02 नाव पर लदे कुल- 83.520 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर 04 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है. इस सम्बन्ध में रिविलगंज थाना काण्ड संख्या 113/24 दर्ज कर काण्ड में संलिप्त अन्य शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही हैं.

गिरफतार कारोबारियों में डोरीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर बिंदगावा निवासी फागु राय का पुत्र गुड्डू कुमार, सुरतपुर गांव निवासी स्व राम छपित राय का पुत्र बिरेन्द्र राय व सुरतपुर गांव निवासी वकील राय का पुत्र गुड्डू कुमार राय तथा रिविलगंज थाना क्षेत्र के बड़का बैजू टोला निवासी कामेखर सिंह का पुत्र पंकज कुमार सिंह शामिल हैं. छापामारी टीम में रिविलगंज थानाध्यक्ष पु०अ०नि० कृत नारायण सिंह एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.
![]()

